Puliyabaazi

  • Author: Vários
  • Narrator: Vários
  • Publisher: Podcast
  • Duration: 338:55:07
  • More information

Informações:

Synopsis

This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra and public policy researcher Pranay Kotasthane, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner.

Episodes

  • 10 करोड़ की आबादी वाले शहर की कल्पना। Moonshot Idea: Can India Build a Megacity?

    10 करोड़ की आबादी वाले शहर की कल्पना। Moonshot Idea: Can India Build a Megacity?

    22/10/2026 Duration: 01h03min

    क्या भारत में 10 करोड़ की आबादी वाला एक ऐसा मेगासिटी बनाया जा सकता है जो स्मार्ट, आधुनिक और रहने योग्य हो? इस पुलियाबाज़ी में हम शहरीकरण के एक बड़े ‘Moonshot Idea’ की बात कर रहे हैं। भारत के ऐतिहासिक शहरों से लेकर माइग्रेशन के अलग-अलग परतों तक, और शहरों की इंजीनियरिंग से लेकर अर्बन फ्लडिंग व घनत्व के असली गणित तक—समझिए कि क्या हम वाकई में एक 10 करोड़ की आबादी वाले मेगासिटी को प्लान कर सकते हैं। सुनिए यह दिलचस्प और विचारोत्तेजक चर्चा और अपने विचार हमारे साथ साझा कीजिए!We discuss:* The idea of megacities* Indian metropolis of the past* Layers of migration* Let’s discuss a moonshot idea* Can we imagine a 10 crore megacity?* Can cities be engineered?* What should a 10 crore megacity look like?* Urban flooding* Are we really that densely populated?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:Why is India’s Real Estate Market Broken? शहरों में घरों की कमी क्यों ft. Vaidehi Tandelझुग्गी झोपड़ियो

  • भारत के भूमि बाज़ार की भूल-भुलैया | Reforming Land Markets in India ft. Anirudh Burman

    भारत के भूमि बाज़ार की भूल-भुलैया | Reforming Land Markets in India ft. Anirudh Burman

    15/10/2026 Duration: 01h06min

    भारत में भूमि और संपत्ति से जुड़े कानून हमेशा से उलझे हुए रहे हैं—चाहे बात 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम की हो, ग्रामीण-शहरी वर्गीकरण की, या फिर कोर्ट में सालों-साल चलने वाले मुकदमों की। एक आदर्श भूमि बाज़ार कैसा होना चाहिए और पब्लिक फाइनेंस के नज़रिए से भूमि अधिग्रहण को कैसे देखना चाहिए? अमरावती मॉडल जैसे प्रयोगों की क्या अहमियत है? इस सबकी तह तक जाएगी आज की पुलियाबाज़ी, हमारे मेहमान अनिरुध बर्मन (Research Lead, XKDR Forum) के साथ। सुनिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।We discuss:* How did land markets work before the Land Acquisition Act 2013?* What does an ideal land market look like?* Rural-Urban misclassification* What was the goal for the 2013 Land Act?* Land Acquisition from a Public Finance perspective* Different models of acquisition* Acquiring government land* Amravati model* Issues with land use* Court litigation around land* Land Titling and Insurance* Policy recommendationsNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.

  • भारतीय सामरिक चिंतन की जड़ें: अर्थशास्त्र से रणनीतिक स्वायत्तता तक | Indias Strategic Culture

    भारतीय सामरिक चिंतन की जड़ें: अर्थशास्त्र से रणनीतिक स्वायत्तता तक | India's Strategic Culture

    08/10/2026 Duration: 01h15min

    भारत युद्ध, शांति और ताकत के बारे में जैसा सोचता है, वैसा क्यों सोचता है? हर देश के पास एक तरह की अनदेखी किताब होती है, जो उसके इतिहास, उसके ग्रंथों और उसके पुराने अनुभवों से बनती है। यही किताब तय करती है कि वह दोस्तों और दुश्मनों से कैसे पेश आएगा। इसे ही हम सामरिक संस्कृति कहते हैं, और आज इसे समझने के लिए हमारे साथ हैं MP-IDSA से डॉ. सौरभ मिश्रा। उनके साथ हम अर्थशास्त्र के पन्ने पलटेंगे, और चाणक्य से जुड़ी आम मिथ्या और ग्रंथों में से उभरते चित्र के बीच अंतर समझेंगे। साथ ही कुछ दिलचस्प सवाल भी उठाएँगे: क्या पड़ोसी हमेशा दुश्मन ही होता है? पुराने ज़माने में “राष्ट्र” शब्द का मतलब क्या था? और सबसे बड़ा सवाल: क्या अब भारत को अपनी रणनीति पर फिर से सोचना चाहिए? तो चलिए, डॉ. मिश्रा के साथ यह बातचीत शुरू करते हैं।We discuss:* What is Strategic Culture?* Indian texts which are a part of India’s Strategic Culture* How Strategic Culture shapes decision making* Tanhem’s view and criticism* China’s Strategic Culture* Impact of Colonisation* Arthashastra and Chanakya* Is your neighbouring state always your enemy?* Rashtra:

  • शोर-शराबे से AI हैक तक: नियम कैसे बदलते हैं? Noise Pollution amp Hugging Face Incident

    शोर-शराबे से AI हैक तक: नियम कैसे बदलते हैं? Noise Pollution & Hugging Face Incident

    01/10/2026 Duration: 52min

    इस हफ़्ते पुलियाबाज़ी पर चर्चा थोड़ी हटकर है। हमने शुरुआत की गणेश उत्सव के दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण से और बात यहाँ तक पहुँची कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों की ही भाषा में संवाद करना कितना ज़रूरी है। इसके साथ ही हमने सामाजिक नियमों के बदलने की प्रक्रिया पर भी गौर किया। एपिसोड के दूसरे हिस्से में हम तकनीक की दुनिया का रुख करते हैं और बात करते हैं हाल ही में हुए Hugging Face हैक और AI मॉडल्स की दिलचस्प ‘Chain of Thought Reasoning’ के बारे में। तो उठाइए अपनी चाय का कप और जुड़िए इस मज़ेदार चर्चा में!We discuss:* Noise Pollution during festivals* Communicating in people’s language to inspire change* How norms change* Hugging Face hack* Chain of thought reasoningNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:हिंदी को विचारों की भाषा कैसे बनाएँ? How Do We Discuss New Ideas in Hindi? क्या AI हमारी दुनिया बदल देगा? Generative AI, Automation, and the Future of Work ft. Sidu Ponnap

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध: Quad, इंडो-पैसिफिक और चीन फैक्टर India-Australia Relations Decoded

    भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध: Quad, इंडो-पैसिफिक और चीन फैक्टर India-Australia Relations Decoded

    24/09/2026 Duration: 01h01min

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में सिर्फ क्रिकेट और कॉमनवेल्थ से बढ़कर एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी का रूप ले चुके हैं। पर क्या दोनों देशों के हित चीन, Quad, और अमेरिका को लेकर पूरी तरह मेल खाते हैं? या फिर इस दोस्ती के पीछे कुछ बुनियादी मतभेद भी छिपे हैं?इस पुलियाबाज़ी में हम चर्चा कर रहे हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की वर्तमान स्थिति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में चीन के बढ़ते प्रभाव, Quad के भविष्य, और जापान व अमेरिका के साथ भारत के बदलते संतुलन पर।In this episode of Puliyabaazi, we dive deep into the evolving dynamics of India-Australia relations with foreign policy expert Shruti Pandalai. Beyond trade and diplomacy, we analyze the strategic alignment and subtle divergences between New Delhi and Canberra—especially concerning China’s influence, the future of the Quad grouping, handling relations with the US, and India’s ties with Japan.Disclaimer: The views expressed by the guest in this episode are personal and do not reflect the views of any organization she is affiliated with.We

  • सरकार क्या है: गब्बर या रॉबिनहुड? Myths in Public Finance and Indias Economy ft. Sarthak Pradhan

    सरकार क्या है: गब्बर या रॉबिनहुड? Myths in Public Finance and India's Economy ft. Sarthak Pradhan

    17/09/2026 Duration: 01h19min

    इस एपिसोड में हम प्रणय कोटस्थाने और सार्थक प्रधान के साथ पब्लिक फाइनेंस और भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मिथकों पर चर्चा करते हैं। सरकार किस पर सबसे ज़्यादा पैसा खर्च करती है? Interest rates कब बहुत ज़्यादा माने जाते हैं? और सरकारों के लिए कर्ज़ लेना कब सही होता है? इन सब महत्वपूर्ण और दिलचस्प सवालों पर आज की पुलियाबाज़ी।We discuss:* Sarkaar Kya Hai? Gabbar ya Robinhood?* Myths in Public Finance* When is the interest rate too high?* When is it ok for governments to take loans?* Quality of spending* We make programmes, not policy* Corporate tax should be low* Why are our cities run so badly?* Top three reforms that India needs todayRead More:Fiscal Fables: A Citizen’s Guide to Public Finance, Sarthak Pradhan and Pranay KotasthanePublic Finance PlaygroundNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:भारत की विकास यात्रा उल्टी-पुल्टी क्यों? India’s Precocious Development Odyssey ft. Devesh

  • डेरी में नंबर वन, पर वे एक्सपोर्ट में पीछे क्यों? | India’s Missing Food Exports

    डेरी में नंबर वन, पर 'वे' एक्सपोर्ट में पीछे क्यों? | India’s Missing Food Exports

    10/09/2026 Duration: 49min

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश माना जाता है, पर जब बात ‘वे’ (Whey) प्रोटीन निर्यात करने की आती है, तो हम पीछे क्यों रह जाते हैं? इस एपिसोड में हम भारतीय डेरी उद्योग की ज़मीनी हक़ीकत को खंगालते हैं। ख़राब उत्पादकता (productivity), प्राइवेट कंपनियों के लिए चुनौतियाँ, और सरकार द्वारा लगाए गए 40% इम्पोर्ट ड्यूटी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। साथ ही यह समझने की कोशिश करते हैं कि जब बाज़ार में प्राइस मैकेनिज़्म को आज़ादी से काम करने नहीं दिया जाता, तो इसका नुकसान किसान और उपभोक्ता दोनों को कैसे उठाना पड़ता है। आख़िर कुछ सेक्टर्स एक्सपोर्ट्स के मामले में बाज़ी मार लेते हैं, लेकिन डेरी सेक्टर क्यों चूक जाता है? आईये सुनते हैं आज की इस दिलचस्प पुलियाबाज़ी में!We discuss:* Why is India not an exporter of Whey?* Poor productivity in Indian Dairy Industry* When price mechanism is not allowed to work* Private players entering dairy industry* Why do we have 40% import duty on Whey?* Why are we successful at exporting in some sectors?Thanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to s

  • भारतीय महिलाओं की श्रमबल में हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? What is keeping Indian Women out of the Workforce?

    भारतीय महिलाओं की श्रमबल में हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? What is keeping Indian Women out of the Workforce?

    03/09/2026 Duration: 32min

    आज पुलियाबाज़ी पर एक नया फॉर्मेट आज़माने की कोशिश की है। सौरभ ने इसे नाम दिया है जुगनी। जुगनी की तरह मन मुताबिक हम किसी एक विषय को टटोलेंगे। चर्चा के बदले किसी एक विषय की क्लास लगेगी। प्रणय ने इसे नाम दिया है पुलियाबाज़ी प्रवचन। श्रोता लोग भी कुछ नाम सुझा सकते हैं। पसंद आएगा तो लॉक कर देंगे। ये नया फॉर्मेट आप को पसंद आया की नहीं ये भी बताइये। भविष्य में चर्चा तो जारी रहेगी ही, बीच बीच में कुछ क्लास भी लग जाये तो कैसा रहेगा? अपने सुझाव भेजिए और लाइक, शेयर और सब्सक्राइब तो करना है ही।We discuss:* Where does India lag the most on the Global Gender Gap Report* How is FLFPR calculated? What gets counted as work?* Who is the working woman in India?* What keeps women from working?* What about the recent increase in FLFPR?* What needs to be done?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineReference:Global Gender Gap Report 2025https://www.weforum.org/publications/global-gender-gap-report-2025/Data for India | Wha

  • डिजिटल पेमेंट का गणित | Should UPI be free?

    डिजिटल पेमेंट का गणित | Should UPI be free?

    27/08/2026 Duration: 01h01min

    भारत में डिजिटल पेमेंट्स की क्रांति लाने वाले UPI पर सरकार अब कुछ शुल्क लगाना चाहती है। कई लोगों का मानना है कि ये एक “पब्लिक गुड” है जिसका खर्चा सरकार को ही उठाना चाहिए। आज पुलियाबाज़ी पर हम चर्चा करेंगे कि इसे लोकनीति के दृष्टिकोण से कैसे समझें? क्या डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क को सिर्फ सरकार के भरोसे छोड़ना सही है या फिर इसमें प्राइवेट कॉम्पिटिशन की जरूरत है? क्या UPI वाकई एक Public Good है? इन्हीं सब सवालों पर आज की चर्चा।We discuss:* An Overview of UPI Architecture* What makes a good digital payments network?* New Umbrella Entity* Why can’t the government pay to run UPI?* Is UPI a Public Good?* Competition in digital payments* Internationalizing UPINote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit BasoleUPI का खर्चा किसे उठाना चाहिए? Who should pay for UPI?डिजिटल इंडिया का भविष्य कैसा है? India’s Digital Future ft. Nikhil

  • भारतीय उदारवाद: राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक आज़ादी की ओर। The Dilemma of an Indian Liberal ft. Gurcharan Das

    भारतीय उदारवाद: राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक आज़ादी की ओर। The Dilemma of an Indian Liberal ft. Gurcharan Das

    20/08/2026 Duration: 01h32min

    उदारवाद को लेकर हमारे देश में कई तरह की ग़लतफ़हमियाँ देखने को मिलती हैं। क्या यह केवल एक पश्चिमी सोच है, या हमारे अपने इतिहास, भक्ति आंदोलन और ‘धर्म’ की जड़ों में भी इसकी गहरी झलक मिलती है? आज की पुलियाबाज़ी में प्रसिद्ध लेखक और चिंतक गुरचरण दास जी के साथ हम इसी विषय पर बारीकी से चर्चा करेंगे।गुरचरण दास जी ने भारत की आज़ादी से लेकर अब तक का सफर करीब से देखा है। उनके जीवन से किस्से, कहानियाँ और फलसफे से भरपूर ये पुलियाबाज़ी हमारे लिए तो आह्लादक थी, आशा है कि आप को भी ये चर्चा सुनकर बहुत कुछ नया जानने-समझने को मिलेगा। तो सुनिए यह ख़ास एपिसोड और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी ज़रूर शेयर कीजिए!We discuss:* Difference between Classical Liberal, Libertarian and Left Liberals?* What does Liberalism mean in the Indian context?* The contestation between Liberalism and Conservatism* Did Liberalism already exist in India in the form of Bhakti movement?* Why do we not have any frameworks for controlling State power?* Experience of the Licence Raj* India’s obsession with Mai-Baap Sarkar?* Two opposing views in India*

  • सफ़रनामा: ब्रिस्बेन, लंडन, केंटकी। Australian Outdoors, London Museums, GE in Kentucky

    सफ़रनामा: ब्रिस्बेन, लंडन, केंटकी। Australian Outdoors, London Museums, GE in Kentucky

    13/08/2026 Duration: 59min

    दुनिया की सैर केवल नई जगहों को देखने का नाम नहीं है, बल्कि नए विचारों, शहरों के डिज़ाइन और पब्लिक लाइफ को समझने का एक अनूठा ज़रिया भी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम लेकर आए हैं एक और सफरनामा। प्रणय, सौरभ और ख्याति के हालिया सफ़र और अनुभवों के ज़रिये हम चर्चा करेंगे कि कैसे बेहतर डिज़ाइन के ज़रिये रस्ते सुरक्षित और शहर सुंदर बन सकते है। साथ ही हम टटोलेंगे कुछ सवाल जैसे कि अच्छे म्यूजियम बनाना किसकी जिम्मेदारी है? नीतियों की क्या भूमिका है अच्छे शहर के बनने में? कैसे सरकार और बाज़ार साथ आकर बड़े उद्योग चला सकती है? तो सुनिए हमारी ये खट्टी-मीठी गपशप।We discuss:* Notes from Australia* Museums* Public Transport* Outdoor living* Pranay’s perspective* GE in Louisville, Kentucky* LondonNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazinePuliyabaazi Magazine in Digital Format:https://amzn.in/d/0fQ7QCVdRelated Episodes:सफ़रनामा: रोबोटिक्स का तीर्थस्थल। Boston Travelogueसफ़रनामा: अमरीका से थाईलैंड से केन्या तक। Travelogue from US

  • तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole

    तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole

    06/08/2026 Duration: 01h15min

    भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेज़ी से बढ़ रही है, तो रोजगार को लेकर चिंता क्यों बनी हुई है? क्या भारत में सचमुच “जॉबलेस ग्रोथ” हो रही है, या कहानी इससे कहीं ज़्यादा दिलचस्प है?इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं अर्थशास्त्री प्रो. अमित बसोले। हम बात करते हैं लेबर प्रोडक्टिविटी यानी श्रम उत्पादकता की। यह क्या होती है? क्या प्रोडक्टिविटी बढ़ने से नौकरियाँ कम हो जाती हैं, या इससे बेहतर नौकरियाँ बनती हैं? किसी देश की प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ती है, और इसमें किन क्षेत्रों की सबसे बड़ी भूमिका होती है?इसके साथ ही हम भारत की विकास यात्रा, खेती से दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के बदलाव, रोजगार बढ़ने के बावजूद आने वाली चुनौतियों, और दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति पर भी चर्चा करते हैं। अगर आप भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास की कहानी को आसान भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है।We discuss:* What is Labour Productivity?* Is Productivity bad for jobs? How does Productivity increase in an economy?* What has been India’s growth story?* Has emp

  • जनगणना से उभरती भारत के एकीकरण की कहानी। Census amp the Making of Modern India ft. Shivakumar Jolad

    जनगणना से उभरती भारत के एकीकरण की कहानी। Census & the Making of Modern India ft. Shivakumar Jolad

    23/07/2026 Duration: 01h14min

    आज की पुलियाबाज़ी में हम चर्चा कर रहे हैं भारत की जनगणना और प्रशासनिक ढाँचे के इतिहास और उसके महत्व पर। 19वीं सदी की Life Expectancy से लेकर ज़िलों के विकास की दास्तान और महाराजाओं की महात्वाकांक्षाओं पर लगाम कसने तक, यह एपिसोड जनगणना के आंकड़ों से आधुनिक भारत के निर्माण की एक अनोखी कहानी पेश करता है। जानिए कि कैसे Census के सवाल वक्त के साथ बदलते गए और कैसे यह डेटा हमारे समाज और नीतियों को आकार देता है।We discuss:* Why is the Census data important?* How did the questions in the Census evolve?* Life Expectancy in 19th Century* Recent trends to watch for* India State Stories* How can this data be used?* District Administration in Princely States* Cooling down the ambitions of Maharajas* How did Districts evolve?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazinePuliyabaazi Magazine in Digital Format:https://amzn.in/d/0fQ7QCVdCensus related discussions:* Censusnama https://www.indiastatestory.in/censusnama* Censu

  • पानी से पेट्रोल, Wiki में भी मार्केट, और AI संप्रभुता की बहस। E20 Petrol, Markets in Wiki, AI Sovereignty

    पानी से पेट्रोल, Wiki में भी मार्केट, और AI संप्रभुता की बहस। E20 Petrol, Markets in Wiki, AI Sovereignty

    09/07/2026 Duration: 01h06min

    क्या E20 पेट्रोल यानी 20% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सचमुच भारत के हित में है, या हम अनजाने में अपनी पानी और खाद्य सुरक्षा दांव पर लगा रहे हैं? क्या आम जनता को अपनी गाड़ियों के लिए फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिलना चाहिए? इसके साथ ही, एपिसोड में कुछ दिलचस्प TIL फैक्ट्स और टेक्नोलॉजी की दुनिया के हॉट टॉपिक ‘AI Sovereignty’ यानी डिजिटल संप्रभुता पर भी एक मज़ेदार चर्चा शामिल है।We discuss:* Issues with E20* People must have the option to choose* Purvapaksh: It is in national interest* Are we compromising water and food security?* Did You Know? TIL #1* Today I Learned TIL #2* Today I Learned TIL #3* AI SovereigntyNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghoshभारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India’s Energy SecurityPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or feedbac

  • चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghosh

    चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghosh

    25/06/2026 Duration: 01h29min

    आज की पुलियाबाज़ी में हम बात कर रहे हैं राजनीति और पैसे के उस गहरे गठजोड़ की, जो हमारे लोकतंत्र पर सीधा असर डालता है। आखिर हमारे राजनेताओं को चुनावों में इतना पैसा कहाँ और क्यों ख़र्च करना पड़ता है? क्या वोट ख़रीदने की प्रथा और वोटरों की बढ़ती बेरुखी हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों के चेहरे बदल रही है? इस चर्चा में हम टटोलेंगे कि चुनावी चंदे के इस खेल में इतनी असमानता क्यों है, क्या 'वन नेशन वन इलेक्शन' से वाकई चुनावी ख़र्चा कम होगा, और फंडिंग में पारदर्शिता लाने के क्या और विकल्प हो सकते हैं। चर्चा पर हमारे मेहमान हैं डॉ. निरंजन साहू और डॉ. अम्बर कुमार घोष जिन्होंने इसी विषय पर अपनी शोध को Cost of Politics Report में पेश किया है। सुनिए यह एपिसोड और जानिए कि इस पूरे सिस्टम को साफ़ करने के लिए एक आम नागरिक क्या भूमिका निभा सकता है।We discuss:* The nexus of politics and money* What do politicians have to spend money on?* Vote Buying* How do voters behave?* Cynicism of voters* How does this impact the demography of elected representatives?* Who can clean this system?* Asymmetry in Political Finance* Will One Nation

  • एक देश, एक परीक्षा और अंतहीन दबाव: क्या वाकई कोई और रास्ता नहीं है? One Nation, One Exam, One Deep Crisis

    एक देश, एक परीक्षा और अंतहीन दबाव: क्या वाकई कोई और रास्ता नहीं है? One Nation, One Exam, One Deep Crisis

    11/06/2026 Duration: 01h06min

    क्या ‘एक देश, एक परीक्षा’ का फॉर्मूला हमारे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा जाल बन चुका है? जब नीट (NEET) जैसी एक इकलौती परीक्षा लाखों बच्चों का भविष्य तय करने लगती है, तो स्टूडेंट्स पर तनाव का पहाड़ टूटना लाज़मी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी गंभीर मुद्दे की तह तक जाएंगे। हम चर्चा करेंगे कि क्या हमारी परीक्षाएं विद्यार्थियों की काबिलियत परख रही हैं या सिर्फ एक छटाई का साधन बनकर रह गई हैं? दुनिया भर के कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स को टटोलते हुए, हम कुछ वैकल्पिक रास्तों पर भी विचार करेंगे। क्या नए कॉलेज खोलने या विदेशी यूनिवर्सिटीज़ को भारत में आने की इज़ाज़त देने से यह दबाव कम होगा? आइए सुनते हैं शिक्षा व्यवस्था के इस पेचीदा चक्रव्यूह पर यह ज़रूरी चर्चा।We discuss:* NEET: One exam to rule them all?* Purpose of Exams: Assessment or Filtering?* Competitive exams across different countries* More colleges will reduce the pressure on students* Alternative ideas for selection* Allow foreign universities in India?* Does India need more doctors?* CBSE: Problems with EvaluationNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subs

  • चीन के युद्धों से भारत के लिए सबक। How Does China Fight Its Wars ft. Vijay Gokhale, Former Foreign Secretary of India

    चीन के युद्धों से भारत के लिए सबक। How Does China Fight Its Wars ft. Vijay Gokhale, Former Foreign Secretary of India

    04/06/2026 Duration: 01h03min

    आज की मल्टीपोलर दुनिया में भारत के लिए चीन और उसकी रणनीति को समझना बेहद ज़रूरी हो गया है। पिछले कुछ सालों में सीमा पर झड़पें हों या 1962 के युद्ध की कड़वी यादें, भारत की तरफ चीन का रवैया अक्सर एक पहेली समान लगता है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए आज की इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ जुड़ते हैं भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले जी। चीन का ग्रेज़ोन वारफेयर हो या कूटनीतिक दाव-पेच, चीन युद्ध कैसे करता है इस बात का विस्तार से डिकोडिंग इस चर्चा में।We discuss:* Why should India study China’s Wars?* Greyzone Warfare* China’s Modus Operandi* The power China’s narrative shaping* China-US-Russia Triangle* How China negotiates with India* Hot Shelving* Misperceptions on China* On TaiwanNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineThanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to share it.Related Links:Book | China’s Wars: The Politics and Diplomacy Behind its Military Coercion by Vijay Gokhal

  • क्या चीन के साथ दोस्ती मुमकिन है? India-China Relations: Cordial or Volatile?

    क्या चीन के साथ दोस्ती मुमकिन है? India-China Relations: Cordial or Volatile?

    28/05/2026 Duration: 01h14min

    क्या भारत और चीन के बीच कभी सच में दोस्ती हो सकती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी सवाल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजिंग में बैठे पॉलिसी मेकर्स भारत को किस नज़रिये से देखते हैं और उनका ‘Western Theatre Command’ भारत के लिए कितना बड़ा सिरदर्द है? अरुणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावों से लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों के नफ़े-नुक़सान तक, आज की चर्चा में इन सभी गंभीर मुद्दों पर विस्तार से बात होगी। इसके साथ ही, हाल ही में ट्रंप और पुतिन के चीन दौरों का भारत की जियोपॉलिटिक्स पर क्या असर पड़ेगा, इस पर भी एक ख़ास नज़रिया।We discuss:* Can we have cordial relations with China?* How does China perceive India?* China’s Western Theatre Command* China’s claim on Arunachal* Trade relations with China: beneficial or risky for India?* Perspectives on China* Trump and Putin’s visit to ChinaNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Links:TAMING THE DRAGON: A Manifesto for a New Modus Vivendiht

  • अनदेखा ढाँचा: Engineering Talent, Non-Profit Trade Bodies, Vibrant Public Libraries

    अनदेखा ढाँचा: Engineering Talent, Non-Profit Trade Bodies, Vibrant Public Libraries

    21/05/2026 Duration: 29min

    यह चर्चा पिछले एपिसोड से चल रही चर्चा का दूसरा भाग है। पिछले हफ्ते हमने बात की थी AI और डिजिटल दुनिया के बारे में। इस हफ्ते हम अपनी नज़र दौड़ाते है उस अदृश्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर जिसकी कमी की वजह से भारत कई मायनों में पीछे छूट जाता है। हम टटोलेंगे अमेरिका के ‘ट्रेड शोज़’ का गणित, समझेंगे हवाई जहाज़ के ईंधन पर लगने वाले टैक्स को, और आख़िर में बात होगी कि कैसे एक सार्वजनिक पुस्तकालय अपनी अनोखी कोशिशों से लोगों को आपस में जोड़ रहा है।We discuss:* Why don’t we build underground?* Pechkas Mera Dost* Trade Shows* ATF Taxation* A Public Library’s Innovative OutreachNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Readings:पेचकस मेरा दोस्त | TippaNi by Saurabh ChandraRelated Episodes:अमरीकी मैन्युफैक्चरिंग जगत का सफ़रनामा। US Travelogue - Trade Exhibitions, Saving Art, and Unisex Toiletsक्या पुस्तकालय आज भी प्रासंगिक है? Public Library movement in IndiaPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or

  • सोच की स्वछंदता, सॉफ्टवेयर का कबाड़ा और AI की दौड़ में भारत कहाँ? Cognitive Autonomy, Enshittification and AI Divide

    सोच की स्वछंदता, सॉफ्टवेयर का 'कबाड़ा' और AI की दौड़ में भारत कहाँ? Cognitive Autonomy, Enshittification and AI Divide

    14/05/2026 Duration: 51min

    पुलियाबाज़ी के इस एपिसोड में, हम चर्चा करते हैं AI क्रांति और उभरते हुए “AI Divide” पर। क्या भारत AI के इस्तेमाल से अपनी विशाल मानव पूंजी (human capital) के लिए अवसर पैदा कर पायेगा? क्या AI क्रांति भारत की समस्याओं को सुलझाने में काम आएगी? इसके अलावा, हम AI के दौर में अपनी सोचने-समझने की आज़ादी (cognitive autonomy) कैसे बचा कर रखे? साथ ही, बातचीत सॉफ्टवेयर के “enshittification” ट्रेंड पर।We discuss:* The AI Divide* India’s Human Capital* Will AI solve India’s bottlenecks?* Cognitive Autonomy* Enshittification of SoftwareThanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to share it.Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video here.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:क्योंकि SaaS भी कभी Moat थी। Will AI Eat the Software Industry? Ft. Sidu Ponnappaभारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India’s Energy SecurityPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or feedb

page 1 from 18